शक्कर के दाम दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। सरकार इस पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन दाम घटने या स्थिर रहने की बजाय बढ़ते जा रहे हैं। शकर के दाम बढ़ने से आने वाले समय में त्योहारी सीजन में मिठाई के दाम में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। ऐसे में आम व्यक्ति का घरेलू बजट भी डगमगा सकता है। लगातार बढ़ रहे दाम को लेकर कोई खास वजह तो सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि इस बार गन्ने की फसल कम होने के कारण भी उत्पादन कम होने से दाम बढ़े हैं तो कुछ इसे गन्ने से पेट्रोल बनने के रूप में जोड़ रहे हैं। शकर के दाम पिछले साल 46 रूपये के आसपास थे जो अब कई जगह 65 रूपये के आसपास पहुंच गए हैं। हालांकि सरकार ने चीनी पर दाम नियंत्रण को लेकर प्रतिबंधित आदेश जारी किये हैं, जिसमें अब व्यापारी 15 दिन का स्टॉक रख सकेंगे। वैसे व्यापारी आने वाले दिनों में इसके दम 70 रुपए तक बढ़ने की बात भी कह रहे हैं।

0 Comments