डॉक्टर का नंबर खोजना पड़ा भारी, लिंक पर क्लिक करते ही उड़ गए 1 लाख

इंदौर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बॉम्बे अस्पताल में डॉक्टर राठी से अपॉइंटमेंट लेने के लिए एक महिला ने Google पर नंबर सर्च किया। सर्च के दौरान मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने खुद को अस्पताल का अपॉइंटमेंट असिस्टेंट बताया।

ठग ने अपॉइंटमेंट बुक करने के नाम पर महिला को एक लिंक भेजी। महिला ने लिंक को अस्पताल की बुकिंग लिंक समझकर क्लिक कर दिया। इसके बाद साइबर ठग ने उसके मोबाइल और डिजिटल संसाधनों तक पहुंच बनाकर बैंक खाते से ₹1 लाख ट्रांसफर कर लिए।

ठगी का पता चलते ही महिला ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की। शिकायत मिलते ही इंदौर क्राइम ब्रांच की साइबर टीम ने संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थानों से संपर्क कर तत्काल कार्रवाई की। पुलिस के प्रयासों से ठगी की पूरी ₹1 लाख राशि महिला को वापस करा दी गई।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि Google पर मिले किसी भी नंबर को अस्पताल का आधिकारिक नंबर न मानें। डॉक्टर का अपॉइंटमेंट केवल अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट या सत्यापित माध्यम से ही लें और अनजान लिंक पर क्लिक न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।

Post a Comment

0 Comments