इंदौर में अवैध गैस सिलेंडर कारोबार पर बड़ा एक्शन, 17 सिलेंडर जब्त

 

इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, रिफिलिंग और बिक्री के खिलाफ बड़ी छापामार कार्रवाई की। संयुक्त निरीक्षण दल ने सागौर कुटी स्थित एक परिसर पर दबिश देकर 17 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।

जांच के दौरान परिसर में गुलाब शाह द्वारा अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण और कारोबार किया जाना पाया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण और रिफिलिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना प्रशासन को देने की अपील की है, ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके।

Post a Comment

0 Comments