प्रदेश में कई IAS अफसर इधर से उधर

 

राजेश राजोरा को भेजा प्रशासनिक अकादमी में, इंदौर कमिश्नर भी बदले गए

भोपाल. 

सरकार ने कल रात बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी। इसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जवाबदारी दी गई है। 1990 बेच के राजेश राजोरा को प्रशासनिक अकादमी में डीजी के पद पर भेजा गया है। वहीं खाद्य आयुक्त रहे भास्कर लक्षकार को इंदौर का नया संभागायुक्त बनाया है। सुदाम खाड़े मुख्यमंत्री के सचिव बनाए गए हैं। इनके अलावा केसी गुप्ता अब उद्यानिकी विभाग के एसीएस का काम भी देखेंगे। सचिन सिंहा को एसीएस पीएचई l, सुखबीर सिंह को पीएस पीडब्ल्यूडी और हेल्थ, राघवेंद्र सिंह को पीएस वन और आनंद, संदीप यादव को पीएस जल संसाधन एवं प्रवासी, जॉन किंग्सली को सचिव उद्योग एवं एमएसएमई, अजय कटेसरया को कलेक्टर रतलाम, कुमार पुरुषोत्तम को अपर सचिव सीएम और एमडी मंडी, रत्नाकर झा को कलेक्टर अनूपपुर, केदार सिंह को अपर सचिव पीडब्ल्यूडी, हिमांशु प्रजापति सीईओ जिला पंचायत इंदौर, सिद्धार्थ जैन उप सचिव मुख्य सचिव कार्यालय के, प्रीति यादव ईडी एकेवीएन इंदौर तथा मिशा सिंह को कलेक्टर शहडोल बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments