![]() |
| former loksabha speakar mahajan |
भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने रेलवे सुविधाओं में लगातार हो रही इंदौर की उपेक्षा को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने पश्चिम रेलवे के जीएम रामाश्रय पांडे को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने स्पष्ट लिखा है कि पश्चिम रेलवे ने इंदौर को अनाथ समझ लिया है। इसलिए कई रेल सुविधा यहां नहीं दी जा रही है और परियोजनाएं भी बड़े आराम से चल रही है l दो पेज के इस पत्र में ताई ने कुछ ट्रेनों के नाम भी दिए हैं जिसको लेकर उन्होंने कहा कि यहां के लोग रेलवे से काफी अपेक्षा रखते हैं लेकिन रेलवे ने एक तरह से उन्हें अनाथ समझ रखा है। इसके पहले एयरपोर्ट विस्तार में जमीन में मिलने को लेकर भी उन्होंने पत्र में अपनी नाराजगी जाहिर की है।

0 Comments