छात्रों के आंदोलन में शामिल हुई कांग्रेस
इंदौर। नीट की परीक्षा में पेपर आउट होने पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में आज कांग्रेस परिवार भंवर कुआ चौराहे पर पहुंचा।
कांग्रेस शुरू से ही नीट की परीक्षा के मामले को लेकर शिक्षा मंत्री की इस्तीफे की मांग कर रही थी। इसके साथ ही कांग्रेस के द्वारा हमेशा इस मुद्दे पर छात्रों के द्वारा किए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया गया है। दिल्ली के जंतर मंतर की तरह इंदौर में भंवर कुआ चौराहे पर आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन करने के लिए हर दिन कांग्रेस के नेता पहुंच रहे हैं। इस कड़ी में आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के निर्देश पर कांग्रेस के सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी और अन्य वरिष्ठ नेता भवर कुआं चौराहे पर पहुंचे। आज इंदौर के भंवरकुआ स्थित छात्र आंदोलन में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने पहुंच कर छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक जोशी पिंटू, अमन बजाज, दीपू यादव, शैलेश गर्ग, राजू भदौरिया, राजा चौकसे, लोकेश हार्डिया, इम्तियाज़ बेलिम सहित सभी कांग्रेस परिवार के साथियों ने छात्रों के हक़ अधिकार की लड़ाई और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मांग की आवाज़ को बुलंद किया। कांग्रेस नेताओं ने आंदोलन कर रहे छात्रों को आश्वस्त किया है कि उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा और आर्थिक सहायता भी की। वहीं ग्रामीण जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े भी छात्रों के बीच पहुंचे और उनकी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन छात्रों को यहां से उठाता है तो वे सबसे पहले आगे खड़े होंगे।

0 Comments