भजन गायिका शहनाज अख्तर ने बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के 'खसम पूजन दिवस' वाले बयान का समर्थन किया।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के 'खसम पूजन दिवस' वाले बयान पर मचे विवाद के बीच अब भजन गायिका शहनाज अख्तर ने उनका समर्थन किया है। शहनाज ने कहा कि गुरुजी ने कुछ गलत नहीं कहा है।उन्होंने 'खसम' शब्द का बचाव करते हुए कहा कि यह क्षेत्रीय भाषा में इस्तेमाल होने वाला शब्द है और गांवों में आम बोलचाल का हिस्सा है। शहनाज के मुताबिक, इस शब्द को लेकर बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग धीरेंद्र शास्त्री को निशाना बनाकर सुर्खियां बटोरना चाहते हैं।
शहनाज अख्तर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है।

0 Comments