जेल से बाहर आते ही कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा और उनकी तुलना जानवरों से की। उनके बयान पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश यादव ने ACP राजेश दंडोतिया को BNS की धारा 351 और 353 के तहत शिकायत दी। साथ ही जीतू पटवारी पर भी सवाल उठाए।
इंदौर। कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया जेल से बाहर आते ही भाजपा नेताओं पर हमलावर नजर आए। उन्होंने भाजपा के कई नेताओं पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना जानवरों से की। लोकेश ने कहा कि उन्हें एक बार नहीं, बल्कि सौ बार जेल भेज दिया जाए, तब भी वे डरने वाले नहीं हैं।
जेल से बाहर आने के बाद दिए गए बयान को लेकर भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश यादव ने देश ध्वनि मीडिया नेटवर्क से चर्चा में बताया कि लोकेश हार्डिया ने वीडियो में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, उसके खिलाफ उन्होंने एसीपी राजेश दंडोतिया को भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 और 353 के तहत शिकायत की है।
राकेश यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें सोचना चाहिए कि वे कांग्रेस को किस स्तर पर ले जा रहे हैं।
इस मामले में अब कांग्रेस प्रवक्ता के बयान और भाजपा की शिकायत के बाद शहर की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है।

0 Comments