
इंदौर। शहर के व्यस्ततम चौराहों में शामिल रीगल चौराहे पर सोमवार शाम भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। शास्त्री ब्रिज से रीगल चौराहे की ओर आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी तैनात होने के बावजूद जाम की स्थिति को नियंत्रित करना मुश्किल नजर आया। शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर भी आए दिन ऐसी ही स्थिति देखने को मिलती है।
त्योहारों का सीजन होने के कारण बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों से निकल रहे हैं। ऐसे में ट्रैफिक जाम आम जनता की परेशानी और बढ़ा रहा है। अब सवाल यह है कि त्योहारों के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस क्या इंतजाम करती है?
0 Comments