इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का शोषण करने का आरोप। शादी से इनकार और धमकी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का तीन साल तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी दीपक अहिरवार ने शादी का भरोसा देकर युवती से संबंध बनाए, लेकिन बाद में परिवार की सहमति नहीं होने और दूसरी जगह सगाई होने का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया।
युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने आत्महत्या कर उसे फंसाने की धमकी दी। परिजनों के साथ थाने पहुंची युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपी विजय नगर क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

0 Comments