इंदौर में तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराई, ड्राइवर की मौके पर मौत

 कनाड़िया बायपास पर बारदान से भरी पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सांवेर निवासी चालक ललित डोमार की मौत हो गई।

इंदौर। कनाड़िया बायपास पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में पिकअप चालक की जान चली गई। बारदान से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

हादसा करीब 3:30 बजे हुआ। पिकअप सांवेर की ओर जा रही थी और इसे सांवेर निवासी ललित डोमार चला रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते वाहन पर से नियंत्रण हट गया।

दुर्घटना में ललित के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही कनाड़िया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने पिकअप जब्त कर ली है। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments