इंदौर: गार्डन में खेलते समय 15 वर्षीय किशोर की मौत, बड़े भाई के सामने तोड़ा दम

 
इंदौर के स्कीम नंबर 78 से दुखद घटना सामने आई है। यहां अपने बड़े भाई के साथ गार्डन में वॉर्मअप करने पहुंचे 15 वर्षीय कनिष्क की अचानक गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कनिष्क हर शनिवार और रविवार को अपने बड़े भाई दिव्यांश के साथ यहां वॉर्मअप के लिए जाता था।

अचानक कनिष्क के गिरने पर बड़े भाई ने CPR देकर उसे बचाने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों ने भी मदद की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि करीब 7 साल पहले भी कनिष्क एक बार अचानक गिर गया था। उस समय हृदय संबंधी समस्या की आशंका जताई गई थी। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोग स्तब्ध हैं।

Post a Comment

0 Comments