
इंदौर। दिल्ली में 1 नवंबर को आयोजित होने जा रही इंडिया ब्लॉक की रैली में शामिल होने के लिए देशभर से विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसी सिलसिले में इंदौर से भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
दिल्ली रवाना होने के दौरान पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, पार्षद राजू भदौरिया, राजा चौकसे और पिंटू जोशी सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इंदौर से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में होने वाली रैली में शामिल होंगे।
0 Comments