उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पंचूर गांव में निधन हो गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली।

पौड़ी के SSP ने उनके निधन की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार में शोक की लहर है।