इंदौर भोपाल बस का किराया बढ़ा

इंदौर। इंदौर से भोपाल जाना अब महंगा पड़ेगा। सुगम परिवहन योजना में मर्ज की गई चार्टर्ड बस कंपनी का संचालन भी नई व्यवस्था के तहत किया जा रहा है। इसके लिए अब ₹100 अधिक किराया चुकाना होगा। पहले इंदौर से भोपाल के बीच 495 रुपए किराया था जो अब बढ़कर 595 रुपए हो गया है। चार्टर्ड बस सेवा के इंदौर से भोपाल तक कई फेरे लगते हैं। 

इनमें अधिकांश यात्री सफर करते हैं। हालांकि कंपनी की ओर से कहा गया है कि राजपत्र में जो सूचना प्रकाशित की गई थी उससे 103 रुपए कम किराया ही लिया जा रहा है।यह किराया 665 होता है लेकिन कंपनी अभी 595 ही किराया वसूल रही है।  

Post a Comment

0 Comments