पत्नी के लिए सेल्समैन ने चुराई कार


भोपाल। भोपाल से एक अनोखा मामला सामने आया है, जब एक शोरूम में काम करने वाले सेल्समैन ने वहां से एक कार चुरा ली और पत्नी को दे दी। बाद में पकड़ाया तो उसने बताया कि पत्नी को महंगी कार की आदत है, वहीं उसने शोरूम द्वारा पिछले दो माह से सैलरी काटकर देने के मामले में भी गुस्सा होकर चोरी करने की बात कही। सेल्समैन का नाम गजेंद्र उर्फ ऋषि आनंद है। चोरी की गई कार varters GT है, जो 23 लाख की है।  पुलिस ने जब रिपोर्ट के बाद तहकीकात शुरू की तो कार को GPS के आधार पर ट्रैक किया गया जो आशिमा मॉल के पास मिली, जहां आरोपी की पत्नी कार चला रही थी। फिलहाल अशोका गार्डन पुलिस मामले में और भी पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments