भोपाल। टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन किया है। अभी तक इस मामले में आयशर मालिक को गिरफ्तार कर लिया है तो संबंधित ठेकेदार की तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
पुलिस ने इस मामले में आलीराजपुर के बेहड़वा गांव से कैरम सिंह गिरफ्तार को किया है। उस पर अपनी स्विफ्ट कार से शराब ले जा रहे आयशर की पायलटिंग करने का आरोप है। हरदा कलेक्टर ने पाटेन्द्र जायसवाल की टिमरनी स्थित तीन शराब दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित किए हैं वहीं सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमरसिंह बघेल सहित दो आबकारी आरक्षक भी निलंबित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने शहीद टीआई की पत्नी को एसआई के रूप में अनुकंपा नियुक्ति देने और 1 करोड़ देने की घोषणा भी की।

0 Comments