भोपाल। भोपाल में आज का दिन कांग्रेस के राजनीतिक गलियारों में बड़ी घटना के रूप में सामने आ रहा है, जब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ ने दीवाली मिलन समारोह आयोजित किया है। कहा जा रहा है कि इस बहाने नकुलनाथ की फिर से मध्य प्रदेश में लांचिंग की तैयारी की जा रही है।
हालांकि इस कार्यक्रम में कमलनाथ शामिल नहीं रहेंगे, लेकिन उनके समर्थक बड़ी संख्या में प्रदेश के अन्य शहरों से राजधानी पहुंचे हैं। इसके पहले एक पोस्टर भोपाल में लगाया गया, जिसमें 'मध्य प्रदेश की मजबूरी है नकुलनाथ जरूरी है' जैसा नारा लिखा गया है। इस नारे को लेकर सियासी हल्कों में कई तरह की चर्चा है ।
यह नारा ऐसे समय सामने आया है, जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी। इसी को लेकर आज भोपाल की राजनीति गर्म है और देखना यह होगा कि कांग्रेस में बन रहे दो बड़े गुट में से किसका फायदा होता है। इस आयोजन से पटवारी, सिंघार और दिग्विजय सिंह समर्थकों ने दूरी बना ली है। पोस्टर में उनके फोटो भी नजर नहीं आ रहे हैं।

0 Comments