मेट्रो के काम के दौरान तीसरी मौत

इंदौर। शहर में चल रहे मेट्रो के काम के तहत दुर्घटना का शिकार हुए एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पिछले 6 महीने में यह तीसरी मौत हुई है। घटना 30 अक्टूबर की है जब एरोड्रम रोड पर रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग विनोद कुमार कासलीवाल अपने घर से मंदिर जा रहे थे, तभी मेट्रो का काम कर रही एक करें क्रेन का हुक उनसे टकरा गया था। उनके सिर में चोट लगने के कारण उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन कल उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके पहले 4 अक्टूबर को कमल वाघेला की मेट्रो के डिवाइडर से टकराने से मौत हो गई थी तो 11 जून को मेट्रो के लिए लगाए गए पाइप के सीने में घुसने से मनोज चंदेल की मौत हो गई थी।

Post a Comment

0 Comments