भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, बोले- हम कृष्ण विरोधी नहीं

 भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर विवाद के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सफाई देते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगी।बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए अपने बयान पर सफाई देते हुए माफी मांगी है। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि उनकी मंशा भगवान राम और श्रीकृष्ण के बीच भेद करने की नहीं थी।

दरअसल, मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में कथा के दौरान उन्होंने भगवान राम को सीधा और श्रीकृष्ण को टेढ़ा बताते हुए टिप्पणी की थी। इसके बाद बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया था।

अब धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे स्वयं ठाकुर जी और ब्रज के भक्त हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बात को गलत संदर्भ में लिया गया। हालांकि, किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे विनम्रतापूर्वक क्षमा मांगते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान राम और कृष्ण एक ही हैं, उनमें कोई अंतर नहीं है।

Post a Comment

0 Comments