अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, मांगे 7 करोड़ रुपये

 अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। मोहाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है।

मामले की शिकायत दिल्ली के तिलक नगर से AAP विधायक जरनैल सिंह ने 6 नवंबर को मोहाली के SSP से की थी। विधायक के मुताबिक, उन्हें फोन कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए धमकी दी गई थी। पैसे नहीं देने पर केजरीवाल और उनकी बेटी की हत्या करने की बात कही गई।

शिकायत के आधार पर मोहाली पुलिस ने BNS और IT एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस कॉल रिकॉर्ड, IP लॉग और लोकेशन की जानकारी खंगाल रही है। 

Post a Comment

0 Comments