सुरक्षा कारणों के चलते अमिताभ बच्चन ने जलसा के बाहर बुलेटप्रूफ कांच के घेरे में रहकर फैंस से मुलाकात की। अभिषेक बच्चन भी साथ मौजूद रहे।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन रविवार (1 नवंबर) को अपने जुहू स्थित बंगले 'जलसा' के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे। हालांकि, इस बार उनका अंदाज कुछ अलग था। अमिताभ बच्चन पारदर्शी बुलेटप्रूफ कांच के सुरक्षा घेरे के अंदर खड़े होकर प्रशंसकों का अभिवादन करते नजर आए।
दरअसल, उनके बंगले को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। हाल ही में अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बाद भी मुंबई में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ी है। इस दौरान अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन भी उनके साथ मौजूद रहे। अमिताभ ने हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया।

0 Comments