मुंबई। रामायण ने अपनी रिलीज के 19वें दिन ही 1700 करोड़ रुपए की कमाई का आंकडृा छू लिया है। हालांकि अभी इसके कलेक्शन में कमी आई है, लेकिन यही रफ्तार चलती रही तो फिल्म सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है। फिलहाल पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में यह पांचवें नंबर पर है, जबकि पहले नंबर पर दंगल है, जिसने 2070 करोड़ का बिजनेस किया था।
वहीं धुरंधर 2 ने 1813.39 करोड़, बाहुबली 2 ने 1788.06 करोड़, पुष्पा 2 ने 1 हजार 742.10 करोड़ रूपए की कमाई की है। फिल्म के हिऩ्दी वर्जन ने 19वें दिन सबसे ज्यादा 9.25 करोड़ रूपए की कमाई की है। वहीं मलयालम में 1.50 करोड़, कन्नड़ में 85 लाख, तमिल में 80 लाख और तेलगू में 30 लाख का कलेक्शन किया है।

0 Comments