इंदौर के MR-10 पर विवांता इंदौर अमलतास मेहमानों के लिए खुल गया है। होटल में 202 प्रीमियम कमरे, करीब 36,000 वर्गफीट का आयोजन स्थल, रेस्टोरेंट, स्विमिंग पूल, स्पा और फिटनेस सेंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इंदौर। MR-10 स्थित विवांता इंदौर अमलतास दशहरे के अवसर पर मेहमानों के लिए खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होटल का शुभारंभ किया था। होटल में 202 प्रीमियम कमरे, रेस्टोरेंट, स्विमिंग पूल, स्पा और फिटनेस सेंटर जैसी सुविधाएं हैं। करीब 36 हजार वर्गफीट के आयोजन स्थल पर लगभग 1,000 मेहमानों की क्षमता है। होटल शुरू होने से इंदौर के पर्यटन, कारोबार और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

0 Comments