सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 6 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण हटाने पहुंचा नगर निगम

 सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में अवैध निर्माण पर नगर निगम की कार्रवाई, खाक चौक के पास 6 हजार वर्गफीट का निर्माण निशाने पर।

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन नगर निगम ने सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार सुबह खाक चौक स्थित 11 मुखी हनुमान मंदिर के पास करीब 6 हजार वर्गफीट में बने निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। यहां बिना अनुमति होटल और दुकानें बनाई जा रही थीं।

कार्रवाई के दौरान दो पोकलेन मशीन, तीन जेसीबी, नगर निगम के अधिकारी और पुलिस बल तैनात रहा। निगम अधिकारियों के अनुसार, निर्माण को लेकर पहले नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने और निर्माण नहीं हटाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

Post a Comment

0 Comments