उज्जैन में महाकाल मंदिर के आसपास विकास कार्यों को लेकर प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। बेगमबाग इलाके में प्रशासनिक टीम ने तीन प्लॉट पर बने करीब 10 मकान और दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान नगर निगम, उज्जैन विकास प्राधिकरण और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।
जानकारी के मुताबिक, संबंधित निर्माणों का उपयोग लीज की शर्तों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर की मदद से मकान और दुकानों को हटाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल देखने को मिली।
दरअसल, सिंहस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन में यातायात व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। इसी योजना के तहत हरिफाटक ब्रिज के समानांतर नया पुल बनाया जाना है। इसके लिए रास्ते में आ रहे निर्माणों को हटाया गया है।
0 Comments