राहुल गांधी के प्रदर्शन के बाद शशि थरूर ने की केंद्र सरकार की तारीफ, बोले- सरकार ने दिखाई समझदारी


कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक के मार्च के बाद केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की सराहना की। थरूर ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान सरकार और पुलिस ने संयम बरता और मार्च में दखल नहीं दिया।

एक इंटरव्यू के दौरान थरूर ने सरकार के रवैये को “परिपक्व और समझदारी भरा” बताया। सोमवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया था। थरूर ने कहा कि पुलिस ने पहले सप्ताहांत में हुए प्रदर्शनों जैसी सख्ती नहीं दिखाई।

Post a Comment

0 Comments