सौरव दास और आशुतोष रांका तिहाड़ जेल से रिहा, 7 दिन बाद मिली राहत

 CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका तिहाड़ जेल से रिहा। जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में SEM कोर्ट ने रिहाई के आदेश दिए।

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया है। 21 अक्टूबर को दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत आगे बढ़ाने की मांग स्वीकार नहीं की और रिहाई के आदेश दिए।

दोनों नेताओं को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े मामले में 13 अक्टूबर को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया था। उनकी हिरासत पहले पांच दिन और फिर दो दिन के लिए बढ़ाई गई थी।

रिहाई के लिए दोनों ने शांति बनाए रखने और जंतर-मंतर को कानूनी रूप से प्रदर्शन स्थल घोषित किए जाने तक वहां प्रदर्शन का आह्वान नहीं करने का लिखित आश्वासन दिया। कोर्ट के आदेश के अनुसार, दोनों को 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और जमानतदार से जुड़ी शर्तें भी पूरी करनी थीं।

इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने भी उनकी याचिका पर सुनवाई की थी, लेकिन दोनों ने अपनी याचिका वापस ले ली थी।

Post a Comment

0 Comments