
नई दिल्ली। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री के चयन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरदार वल्लभभाई पटेल को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं का समर्थन मिला था, लेकिन उनके वोटों की चोरी कर जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बन गए।
31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पात्रा ने कहा कि देश में पहली वोट चोरी पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय हुई थी। उन्होंने नेहरू को 'अनिर्वाचित प्रधानमंत्री' तक कह दिया।
पात्रा ने यह बयान विपक्ष द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित सांकेतिक सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम और वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए दिया।
0 Comments