
इंदौर। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए द गुरुकुलम् स्कूल ने दीपावली पर ‘नेचर वाली दिवाली’ अभियान शुरू किया है। इस साल शहर में 2000 पौधे बांटने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल स्कूल ने 1000 पौधों का वितरण किया था।
अभियान के तहत सिलिकॉन सिटी के अभिनंदन अपार्टमेंट में 50 पौधे बांटे गए। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों को पौधों की देखभाल और संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई।
स्कूल के प्रबंधक प्रियेश गुप्ता ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है। वहीं प्रिंसिपल भारती शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में कॉलोनियों के अलावा सरकारी दफ्तरों, कॉर्पोरेट कार्यालयों और सामाजिक संस्थाओं तक भी इस मुहिम को पहुंचाया जाएगा।
0 Comments