नगर निगम की गाड़ी से एक बार फिर हादसा, मासूम को आई गंभीर चोट

 पुमार्थ सेरेनिटी, मुंडला बाग क्षेत्र में कचरा संग्रहण वाहन की चपेट में आने से मासूम बालिका घायल हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया। परिजन बच्ची को इलाज के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल ले गए।

बायपास रोड स्थित पुमार्थ सेरेनिटी, मुंडला बाग क्षेत्र में मंगलवार को कचरा संग्रहण वाहन की चपेट में आने से एक मासूम बालिका घायल हो गई। बताया जा रहा है कि कचरा वाहन का पहिया बालिका के पैर पर चढ़ गया, जिससे वह घायल हो गई।

हादसे के बाद परिजन बच्ची को तत्काल उपचार के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र के रहवासियों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि कचरा संग्रहण वाहनों के संचालन में पर्याप्त सावधानी नहीं बरती जा रही है।

रहवासियों ने संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही क्षेत्र में कचरा वाहनों की गति और आवाजाही पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

इस मामले में इंदौर नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि घटना उनकी गाड़ी से नहीं हुई है। संभवतः यह इंदौर के आपसपास का मामला हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments