कुणाल सोलंकी FIR मामले में कांग्रेस नेताओं ने डीसीपी नरेंद्र रावत से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की। डीसीपी ने कहा कि मामले के सभी तथ्यों की जांच की जाएगी।
इंदौर। कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मामले में सोमवार को कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने डीसीपी नरेंद्र रावत से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने एफआईआर को गलत बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में सरकारी कर्मचारी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाने पर पार्षद के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसे समाप्त किया जाना चाहिए।वहीं, डीसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि जोनल अधिकारी की ओर से आरोप लगाया गया है कि कुणाल सोलंकी ने उनकी गाड़ी की हवा निकाल दी और चाबी लेकर चले गए। डीसीपी ने कहा कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जाएगी।
इस दौरान निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट, पिंटू जोशी, कुणाल सोलंकी मौजूद रहे।



0 Comments