राहुल गांधी पहुंचे बालाघाट, पीड़ित परिवारों से मिले

बालाघाट। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बालाघाट पहुंचे। वे बालाघाट के जगला गांव में आदिवासी परिवारों की पीड़ा सुनने पहुंचे थे। पिछले दिनों आदिवासी परिवारों के 30 से ज्यादा बच्चों ने कुपोषण, मलेरिया, मीजल्स जैसी बीमारियों के कारण दम तोड़ दिया था, उन्हीं परिवारों से मिलने आज राहुल गांधी पहुंचे।

उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी थे। राहुल ने यहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हिम्मत दी और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने का वादा किया।

उन्होंने कहा कि आदिवासियों को उनका हक मिलना चाहिए। सरकार मनरेगा का लाभ नहीं दे रही है, पट्टे नहीं दे रही है। यहां तक कि पीड़ित परिवार को मुआवजा तक नहीं मिला है। इंदौर के बाद मात्र 13 दिन में राहुल गांधी का प्रदेश में दूसरा दौरा है।

Post a Comment

0 Comments