खरगोन के भीकनगांव क्षेत्र में रहने वाले सेगांव के मंडल भाजपा के मीडिया प्रभारी साहेबराव चौहान की एक पुराने मामले में हत्या कर दी। घटना सोमवार शाम की है। आक्रोशित लोगों और परिवारजनों ने मंगलवार को मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों को पकड़कर उन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने थाने में घुसने की भी कोशिश की। परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले पुलिस को शिकायत की थी कि साहेबसिंह की जान को खतरा था, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने इस मामले में सुभाष राठौर और महेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है जो आपस में रिश्तेदार हैं।

0 Comments