नई दिल्ली। निजी स्कूल के शिक्षकों को भी अब जनगणना में ड्यूटी पर लगाया जाएगा। इसके साथ ही सार्वजनिक उपक्रमों ल, बैंकों, कंपनियों और ट्रस्टों के कर्मचारी भी जनगणना का काम करेंगे। मई में मुंबई हाई कोर्ट में निजी शिक्षकों की ड्यूटी से जुड़ा मामला आने के बाद सरकार ने यह संशोधन किया है।
इस अभियान में 35 लाख गणनाकर्मियों की तैनाती का अनुमान है। यह पहली बार होगा जब निजी संस्थाओं के कर्मचारी भी जनगणना का काम करेंगे। हालांकि इससे उनके संस्थान का काम प्रभावित हो सकता है।

0 Comments