नई दिल्ली। कैंसर से जूझ रहे रोगियों और उनके परिजनों के लिए ये खबर राहत देने वाली है। राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण द्वारा कैंसर की दवाओं के दाम तय कर दिए गए हैं।
प्राधिकरण ने इन दवाओं पर कुल व्यापार का 30 प्रतिशत मार्जिन लेने का तय किया है, यानी दवाएं अब 70 प्रतिशत तक सस्ती हो जाएगी। दवाओं की नई कीमत 9 नवंबर से लागू होगी।
इन दवाओं में पेंब्रोलिजुमैब, निबोलुमैब, ओलापारिब, ओसिमार्टिनिब जैसी दवाएं शामिल हैं। कुल 137 दवाओं में उन्हीं दवाओं के दाम घटेंगे जिनकी मौजूदा एमआरपी नई तय समय सीमा से अधिक है। उपयोगकर्ता फार्मा सही दाम एप या फिर एनपीपीए की वेबसाइट से देखे जा सकते हैं।

0 Comments