इंदौर के इंडेक्स होम्योपैथिक कॉलेज में मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निपटान पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विशेषज्ञ ने संक्रमण से बचाव और पर्यावरण सुरक्षा के लिए निर्धारित नियमों के पालन पर जोर दिया।
इंदौर। अस्पतालों से निकलने वाले मेडिकल कचरे का गलत निपटान संक्रमण और पर्यावरण के लिए खतरा बन सकता है। इसी विषय पर इंदेक्स होम्योपैथिक कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मालवांचल यूनिवर्सिटी की IQAC समन्वयक दीपिका चौहान ने जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट के सुरक्षित प्रबंधन और उससे जुड़े सुरक्षा मानकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेडिकल वेस्ट को निर्धारित नियमों के अनुसार संभालना मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को संक्रमण से बचाने के साथ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।
इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी. एल. यादव और निदेशक डॉ. रितेश विश्वकर्मा ने दीपिका चौहान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उलरिख सिंह चंदेल ने किया, जबकि डॉ. ज्योति शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

0 Comments