इंदौर के डेली कॉलेज में घुसे आतंकवादी

 इंदौर। शहर के नामी डेली कॉलेज, जहां संभ्रांत परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं, वहां अचानक 5 से 6 आतंकवादी घुस गए और पुलिस को ललकारने लगे। इस पर तत्काल NSG कमांडो सक्रिय हुए और एक के बाद एक सभी आतंकियों को दबोच लिया। शहर के कुछ और स्थानों पर भी आतंकी घुसने की जानकारी सामने आई है।

दरअसल यह घटना हकीकत नहीं, बल्कि नेशनल सिक्युरिटी ग्रुप NSG द्वारा शहर में की गई मॉक ड्रिल के नजारे थे। तीन अलग अलग स्थानों पर की गई मॉक ड्रिल के दौरान कमांडो ने सफलता पाई और आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। डेली कॉलेज में जो मॉक ड्रिल की गई, वह करीब 5 से 6 घंटे चालीज़ क्योंकि यहां आतंकी चारों तरफ फैल गए थे। त्योहारों के दौरान ऐसी घटनाओं से कैसे निपटा जाए उसको लेकर यह अभ्यास किया गया। इसके साथ ही कल एयरपोर्ट पर भी मॉक ड्रिल की गई तो रात में राजबाड़ा में भी वही अभ्यास दोहराया गया। वहीं उज्जैन में भी मॉक ड्रिल की खबर है।

Post a Comment

0 Comments