धार से इंदौर आ रही चार्टड बस ढाबे में घुसी

इंदौर। आज सुबह एक बड़ा हादसा होते–होते बच गया, जब धरने इंदौर आ रही चार्टड बस एक ढाबे में घुस गईं। घटना सुबह 7 बजे की बताई जा रही है, जब बस धार की ओर से आ रही थी। तभी इंदौर की सीमा पर शेरे पंजाब ढाबे की दीवार तोड़ते हुए बस अंदर घुस गई। ढाबा बंद था और अंदर कर्मचारी सो रहे थे। गनीमत रही कि वे बच गए। बस के ड्राइवर के घायल होने की खबर है और कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई है। 

बस ढाबे में कैसे घुसी, इसको लेकर अभी कारण सामने नहीं आया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक बस पर से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और यह घटना हो गई। चंदन नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ड्राइवर और कंडक्टर के बयान के बाद ही घटना की स्थिति स्पष्ट होगी।

Post a Comment

0 Comments