इंदौर। ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को परोसे जाने वाले नाश्ते और खाने की क्वालिटी की जांच अब क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया यानि क्यूसीआई की टीम करेगी।
अभी तक होता आया था कि आईआरसीटीसी के ही अधिकारी इसकी जांच करते थे, लेकिन इसमें वेंडर के साथ मिली भगत हो जाती थी और जांच थोड़े बहुत जुर्माने तक सीमित होती थी, लेकिन अब आईआरसीटीसी और क्यूसीआई के बीच एक करार हुआ है, जिसमें देशभर के सभी रेलवे झोनों में यह व्यवस्था लागू की जा रही है। भोपाल और इंदौर से गुजरने वाली ट्रेनों में भी यह व्यवस्था लागू की जा रही है।
इसमें फूड प्लाजा, जन आहार और खान-पान के स्टॉलों की जांच होगी। यह जांच आकस्मिक रूप से होगी, वहीं मेडिकल नियमों का पालन वेंडर कर रहे हैं या नहीं यह भी देखा जाएगा। एक ऐप भी बनाया गया है, जिस पर लाइव फोटो और लोकेशन भेजी जाएगी। अगर किसी वेंडर के नाश्ते या खाने में गड़बड़ी मिलती है तो उसका लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है। अभी 5 से ₹10 हजार जुर्माना लगाकर मामले को निपटा दिया जाता था, लेकिन अब रेलवे इस पर सख्त हो गई है।

0 Comments