रामायण की एडवांस बुकिंग साढ़े 5 करोड पार

मुंबई। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी बहुचर्चित फिल्म रामायण: भाग 1 का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इसके पहले ही दशहरे से शुरू हुई एडवांस बुकिंग ने करीब साढ़े 5 करोड़ रूपये का आंकड़ा पूरा कर लिया है। 

फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने मिलकर तैयार किया है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज होगी।

Post a Comment

0 Comments