इंदौर आ रहे नितिन नबीन...30 हजार लोगों को मिलेगा जमीन-मकान का स्वामित्व अधिकार

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर को इंदौर आएंगे। वे सुपर कॉरिडोर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर स्वामित्व योजना का शुभारंभ करेंगे।


इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर को इंदौर आएंगे। उनका मुख्य कार्यक्रम स्वामित्व योजना से जुड़ा होगा, जिसमें ग्रामीण आबादी की संपत्तियों के निशुल्क पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। 

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला मध्यप्रदेश दौरा होगा। व्यस्त कार्यक्रम के चलते इंदौर में उनके स्वागत के लिए कोई बड़ी रैली या शोभायात्रा आयोजित नहीं की जाएगी। वे सीमित समय के लिए कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अनुसार, इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 30 हजार लोगों को स्वामित्व अधिकार से जुड़े दस्तावेज देने की तैयारी है। वहीं प्रदेश स्तर पर 17 सितंबर से स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन अभियान शुरू किया जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments