आइए देखते हैं इंदौर के तमाम ऐसे प्रमुख स्थान, जहां गणेश चतुर्थी के अवसर पर भक्तिभाव और उत्साह के साथ गणपति बप्पा की स्थापना की गई। प्रेस क्लब, भाजपा कार्यालय से लेकर द पार्क इंदौर, खजराना गणेश और बड़े गणपति मंदिर तक बप्पा की भक्ति में सराबोर नजर आया शहर।गणेश चतुर्थी के अवसर पर इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में बप्पा का भव्य श्रृंगार किया गया। भगवान गणेश को करीब 7 करोड़ रुपए के स्वर्ण आभूषणों से सजाया गया। इस दौरान बप्पा को सवा लाख मोदक का भोग भी अर्पित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।
बड़े गणपति को लगा 101 किलो लड्डुओं का भोग
गणेश चतुर्थी के अवसर पर इंदौर के प्रसिद्ध बड़ा गणपति मंदिर में भी भक्तों की आस्था देखने को मिली। यहां भगवान गणेश को 101 किलो लड्डुओं का भोग लगाया गया। गणपति बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
इंदौर प्रेस क्लब में विराजे बप्पा
इंदौर प्रेस क्लब में भव्य स्वागत के साथ बप्पा का आगमन
इंदौर प्रेस क्लब में हर साल की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया गया। विधि-विधान और उत्साह के साथ बप्पा को प्रेस क्लब परिसर में विराजित किया गया है। यहां भगवान गणेश 12 दिनों तक विराजेंगे। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी एवं प्रियंका पांडे, महासचिव प्रवीण जोशी, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, अर्पन जैन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।
भाजपा कार्यालय में गणपति स्थापना
भाजपा कार्यालय में गाजे-बाजे के साथ विराजे गणपति
इंदौर स्थित भाजपा कार्यालय में भी गणपति बप्पा का भव्य अंदाज में स्वागत किया गया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की स्थापना की गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक गोलू शुक्ला, विधायक मधु वर्मा, सांसद शंकर लालवानी, कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, जीतू जिराती, विशाल यादव, रानू अग्रवाल, वरुण पाल, रितेश शर्मा, नितिन शर्मा, सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
द पार्क इंदौर में ‘द पार्क के राजा’द पार्क इंदौर में विराजे ‘द पार्क के राजा’, डेढ़ दिन तक चलेगा उत्सव
द पार्क इंदौर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की विशेष स्थापना की गई। यहां विराजे बप्पा को ‘द पार्क के राजा’ नाम दिया गया है। भगवान गणेश की प्रतिमा डेढ़ दिन तक विराजित रहेगी। खास बात यह है कि होटल ने इस वर्ष इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा स्थापित की है, ताकि विसर्जन के दौरान पर्यावरण और जल स्रोतों को नुकसान न पहुंचे। आयोजन को आस्था, पर्यावरण संरक्षण और विश्व कल्याण की भावना से जोड़ा गया है।







0 Comments