इंदौर। इंदौर की कोर्ट में जैन संत मुनि श्री सुधासागर महाराज की वकीलों को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में अब वकीलों की ओर से अदालत में एक परिवाद दायर किया गया है। परिवाद में अधिवक्ता शैलेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि जैन संत ने कहा था कि किसी भी कमेटी में वकीलों को शामिल नहीं करना चाहिए। यह किसी भी समस्या का समाधान नहीं होने देंगे। वे केवल इस बात पर बकवास करते रहेंगे कि सहमति ली गई है या नहीं?अब जैन मुनि को 29 सितंबर तक अपने बयान दर्ज करवाने के लिए कोर्ट ने आदेश दिए हैं।

0 Comments