RSS प्रमुख मोहन भागवत क्यो जा रहे तीन देशों की यात्रा पर?

 


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत अगस्त के आखिरी सप्ताह में अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के दौरे पर जाएंगे। RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के मुताबिक, भागवत 25 अगस्त 2026 को सबसे पहले अमेरिका पहुंचेंगे।

दौरे के दौरान भागवत प्रवासी भारतीय समुदाय और संघ से जुड़े संगठनों के साथ संवाद करेंगे। 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में 'वननेस सेलिब्रेशन' कार्यक्रम में उनके मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

इसके बाद भागवत 31 अगस्त और 1 सितंबर को कनाडा के टोरंटो में रह सकते हैं। यह उनका कनाडा का पहला दौरा बताया जा रहा है।

यह यात्रा RSS के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क अभियान के तहत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, दौरे का विस्तृत आधिकारिक कार्यक्रम अभी सामने नहीं आया है।

Post a Comment

0 Comments