इंदौर आ रहे हैं राहुल गांधी, जेन जी से करेंगे बात

इंदौर। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत इंदौर आ रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर पहले दौर की बैठक हो चुकी है। जिसमें 12 सितंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में गांधी जेन जी से संवाद करेंगे। इसके लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल से 8 सितंबर से 12 सितंबर तक स्टेडियम आरक्षित रखने के लिए पत्र लिखा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े का कहना है कि इसमें छात्र ऑनलाइन पंजीयन करवाकर भाग ले सकेंगे। कुल 50 हजार छात्रों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में लाइव कंसर्ट भी होगा।


वही कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने बताया कि राहुल गांधी का यह कार्यक्रम छात्रों के प्रति हो रहे अन्याय के खिलाफ है। देशभर में यह आयोजन हो रहा है और अब इंदौर में भी छात्रों से वह सीधा संवाद करेंगे।

Post a Comment

0 Comments